• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. critically injured wrestler nilesh vithal kandurkar
Written By
Last Modified: कोल्हापुर , शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (14:28 IST)

बाउट में घायल महाराष्ट्र के पहलवान की मौत

wrestler
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कुश्ती के एक जिला स्तर मुकाबले में गंभीर रूप से घायल हुए पहलवान निलेश विट्‍ठल कांडूरकर की शुक्रवार सुबह स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। 
 
कोल्हापुर जिले के बांडेवाड़ी के पनहाला तहसील में हुए इस मुकाबले में विट्‍ठल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें कराड़ के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
 
कुश्ती के इस मुकाबले को बांडेवाड़ी गांव में 31 मार्च को निकाली गई ज्योतिर्लिंग यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जहां उनके विपक्षी खिलाड़ी ने एक चक दांव से उन्हें चित कर दिया, हालांकि इससे निलेश की गर्दन और शरीर के बाकी हिस्से में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि पहलवान पिछले छह दिनों से कृष्णा अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
रोहित और धोनी में होगा महामुकाबला