sundarkand

रामसेतु के बारे में आईसीएचआर कोई शोध नहीं करेगी

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (19:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद जामखेड़कर ने कहा है कि रामसेतु मानव निर्मित है या प्राकृतिक, इस बारे में पता लगाने के लिए परिषद कोई शोध नहीं करने जा रही या इस किस्म के किसी शोध के लिए आर्थिक मदद देने भी नहीं जा रही है। इसके साथ ही, पहले इस संबंध में की गई घोषणा को भी उन्होंने खारिज कर दिया।
 
 
परिषद ने पिछले वर्ष मार्च में घोषणा की थी कि रामसेतु या एडम्स ब्रिज के प्राकृतिक या कृत्रिम होने के बारे में पता लगाने के लिए वह जल के भीतर शोध तथा अध्ययन करेगी।
 
जामखेड़कर ने कहा कि एक इतिहासकार ने इस तरह की परियोजना शुरू करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन परिषद के सदस्य इसके पक्ष में नहीं थे बल्कि सदस्य तो बहुत नाराज थे। हम ऐसा कोई शोध नहीं करेंगे और न ही ऐसे किसी शोध को वित्त पोषित करेंगे। जामखेड़कर ने 5 मार्च को आईसीएचआर का प्रभार संभाला था।
 
उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि अन्वेषण या इस तरह का काम इतिहासकारों का नहीं होता। ऐसे काम के लिए उपयुक्त एजेंसियां हैं, जैसे कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण। आईसीएचआर अधिक से अधिक यह कर सकता है कि संबद्ध किसी एजेंसी को ऐसा सुझाव दे। उनके पूर्ववर्ती वाई. सुर्दशन राव ने घोषणा की थी कि पायलट परियोजना के तहत सैद्धांतिक प्रशिक्षण शुरू होगा और अन्वेषण बाद में किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख