Daily Horoscope
✕

क्‍या भारत से टैरिफ हटाने की तैयारी में हैं ट्रंप, अमेरिकी वित्तमंत्री बेसेंट ने दिए ये संकेत

Updated: शनिवार, 24 जनवरी 2026 (17:09 IST)
US Secretary of State's statement regarding tariffs : अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका भारत पर लगे अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को वापस ले सकता है। यह संकेत अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक के दौरान दावोस में दिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दबाव के बाद भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में उल्लेखनीय कमी की है। हालांकि भारत ने इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह टैरिफ भारत पर रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया था।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका भारत पर लगे अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ को वापस ले सकता है। यह संकेत अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक के दौरान दावोस में दिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दबाव के बाद भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में उल्लेखनीय कमी की है।
ALSO READ: टैरिफ की आड़ में Donald Trump की 'बिजनेस डील', दूसरे कार्यकाल में कैसे कमाए 12,800 करोड़ रुपए, Pakistan में भी लगाया पैसा
हालांकि भारत ने इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह टैरिफ भारत पर रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया था। दावोस में एक बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, मेरे मन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत इज्जत है। वे एक शानदार व्यक्ति हैं और मेरे दोस्त हैं।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देश व्यापार समझौते पर सहमत हो जाएंगे। भारत पर अभी अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। इनमें से 25 प्रतिशत टैरिफ, भारत द्वारा अमेरिकी सामान पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में लगाया गया है। वहीं अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए लगाया गया।
ALSO READ: ट्रंप यूरोपीय देशों पर नहीं लगाएंगे टैरिफ, क्या ग्रीनलैंड पर नाटो महासचिव के साथ हुई डील?
बेसेंट ने कहा कि टैरिफ फिलहाल लागू हैं, लेकिन यदि भारत अपने ऊर्जा स्रोतों में बदलाव जारी रखता है, तो इन्हें हटाने का कूटनीतिक रास्ता संभव है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी कांग्रेस में एक प्रस्तावित विधेयक पर चर्चा चल रही है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक शुल्क लगाया जा सकता है।

टैरिफ क्या होते हैं, कैसे करते हैं काम?

टैरिफ आयातित वस्तुओं पर लगने वाले कर हैं। सामान्यतः शुल्क वस्तु के मूल्य का एक प्रतिशत होता है। उदाहरण के लिए 10 डॉलर के उत्पाद पर 10% टैरिफ का मतलब होगा 1 डॉलर का अतिरिक्त कर, जिससे कुल लागत 11 डॉलर (8.17 पाउंड) हो जाएगी। विदेशी उत्पादों को आयात करने वाली कंपनियां सरकार को कर का भुगतान करती हैं।

ये कंपनियां अतिरिक्त लागत का कुछ हिस्सा या पूरी लागत अपने ग्राहकों पर डाल सकती हैं, जिसका मतलब इस मामले में आम अमेरिकी नागरिक और अन्य अमेरिकी व्यवसाय हैं। वे कम सामान आयात करने का निर्णय भी ले सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख