मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. donald trump davos nato meeting greenland deal tariff cancel
Last Updated :वॉशिंगटन , गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (08:23 IST)

ट्रंप यूरोपीय देशों पर नहीं लगाएंगे टैरिफ, क्या ग्रीनलैंड पर नाटो महासचिव के साथ हुई डील?

नाटो महासचिव से बातचीत के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति का यू-टर्न, यूरोपीय देशों पर टैरिफ रद्द

trump says frame work for future is ready for greenland
Trump U Turn on Tariff : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में नाटो महासचिव मार्क रुट्टे के साथ बैठक के बाद बताया कि अमेरिका यूरोपीय देशों के खिलाफ टैरिफ नहीं लगाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट कि वह ग्रीनलैंड पर कब्जा चाहते हैं लेकिन इसके लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड पर डील का एक फ्रेमवर्क तैयार हो गया है। ALSO READ: भारत के साथ जल्द होगी अच्छी ट्रेड डील, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोले डोनाल्ड ट्रंप- PM मोदी अच्छे इंसान
 
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा कि नाटो महासचिव मार्क रुट्टे के साथ दावोस में हुई बहुत उत्पादक बैठक के बाद ग्रीनलैंड और पूरे आर्कटिक क्षेत्र से जुड़े भविष्य के समझौते का एक फ्रेमवर्क तैयार हो गया है। इसी आधार पर 1 फरवरी से लागू होने वाले 10% टैरिफ को रद्द कर दिया गया है।
 
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यदि यह समझौता हो जाता है, तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका और सभी नाटो देशों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसी समझ के आधार पर, मैं 1 फरवरी से लागू होने वाले टैरिफ नहीं लगाऊंगा।
ट्रंप के अनुसार, गोल्डन डोम (अमेरिका की प्रस्तावित मिसाइल डिफेंस शील्ड) से जुड़ी अतिरिक्त चर्चाएं चल रही हैं, जो ग्रीनलैंड से भी जुड़ी हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को इस मामले की बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी सीधे ट्रंप को रिपोर्ट करेंगे। ALSO READ: ट्रंप के खिलाफ कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के भाषण ने क्यों मचाया तहलका? 'पुराना दौर खत्म', सीधे दावोस से दी चेतावनी
 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने पिछले दिनों डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और नीदरलैंड्स जैसे 8 यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, क्योंकि ये देश ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंपने या बेचने के उनके प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश का अलर्ट, ISI-जैश का ‘ऑपरेशन 26-26’, सुरक्षा सख्‍त