biodatamaker

कहीं क्राइस्ट चर्च हमले का बदला तो नहीं श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट?

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (15:04 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में हुए आत्मघाती धमाकों का पिछले दिनों क्राइस्ट चर्च की दो मस्जिदों में हुए धमाकों से संबंध हो सकता है। तीन चर्चों समेत आठ स्थानों पर हुए हमलों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 10 भारतीय भी शामिल हैं।

श्रीलंका के उप विदेश मंत्री के मुताबिक शुरुआती जांच से साबित होता है कि इन हमलों का संबंध पिछले दिनों क्राइस्ट चर्च मस्जिद में हुए हमलों से हो सकता है। अर्थात यह हमले क्राइस्ट चर्च का बदला भी हो सकते हैं।

इस बीच, भारत ने श्रीलंका को आगाह किया है कि इस्लामिक आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के आतंकियों की दूसरी टीम नए सिरे से हमले कर सकती है। भारत की खुफिया एजेंसियों ने बताया कि श्रीलंका में हुए हमलों को कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएस के तरीके से अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी तक आईएस और एनटीजे के संबंधों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को ईस्टर संडे के अवसर पर आठ सीरियल ब्लास्ट किए गए थे। इन हमलों में करीब 310 लोगों की मौत हो गई थी। एनटीजे श्रीलंका का ही आतंकवादी संगठन है, जिसकी शुरुआत कुट्‍टानकुडी से हुई थी। 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख