1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Emergency in Sri Lanka

श्रीलंका ने की आधी रात से आपातकाल लगाने की घोषणा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बाधित नहीं होगी

Sri Lanka
कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए धमाकों के आलोक में सोमवार की आधी रात से आपातकाल लगाया जाएगा जिससे सुरक्षाबलों की आतंकवाद निरोधक शक्तियां बढ़ेंगी। इन धमाकों में 290 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक अन्य घायल हो गए।
 
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रपति की मीडिया इकाई के बयान के अनुसार एनएससी ने आधी रात से सशर्त आपातकाल लगाने का निर्णय लिया है।
 
बयान के अनुसार यह उपाय आतंकवाद को निशाना बनाने के लिए उठाया गया है, इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बाधित नहीं होगी। सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है। (भाषा)
अगला लेख
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, प्रशंसा के हकदार हैं मुख्‍यमंत्री कमलनाथ