शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sri Lanka arrested 12 Indian fishermen
Last Modified: कोलंबो , रविवार, 14 जनवरी 2024 (20:45 IST)

श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप - Sri Lanka arrested 12 Indian fishermen
Sri Lanka arrested 12 Indian fishermen : श्रीलंका की नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं। इन मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया। मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की अक्सर घटनाएं होती रही हैं।
 
एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने कहा कि मछुआरों को शनिवार को उत्तरी जाफना द्वीप में कराईनगर के तट के पास गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली गईं। इन मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया।
 
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंकाई नौसेना के जवान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते हैं और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं के आरोप में उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं। पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाला जल क्षेत्र है, जिसमें दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित रूप से पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की अक्सर घटनाएं होती रही हैं। द्वीपीय राष्ट्र की नौसेना ने 2023 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार के लिए 35 नौकाओं को जब्त करने के साथ 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
15 मार्च तक मालदीव से अपने सैनिक हटाए भारत, चीन से लौटते ही राष्ट्रपति मुइज्जू ने दिखाए तेवर