dharma sangrah
✕

दुबई जा रहे विमान की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (10:43 IST)
SpiceJet plane lands in Karachi : अहमदाबाद से दुबई (Ahmedabad to Dubai) के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट (SpiceJet) के एक विमान को आपात चिकित्सकीय कारण से कराची के जिन्ना (Jinnah) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-15 को मंगलवार रात करीब 9.30 बजे यहां आपात स्थितियों में उतरा गया और एक यात्री को चिकित्सा सहायता दी गई।
 
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि बोइंग-737 विमान अहमदाबाद से दुबई जा रहा था तभी 27 वर्षीय यात्री धारवाल धर्मेश को संभवत: दिल का दौरा पड़ा और उसे चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि सीएए की एक मेडिकल टीम ने यात्री को आपात चिकित्सा सहायता दी। यात्री का शुगर लेवल गिर गया था और दिल की धड़कन असामान्य थीं।
 
अधिकारी ने कहा कि उपचार के बाद यात्री ठीक हो गया है। विमान में ईंधन भर दिया गया है और अब वह दुबई के लिए उड़ान भरेगा। इससे पहले मंगलवार को नई दिल्ली में एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा था कि अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि 5 दिसंबर 2023 को स्पाइसजेट बोइंग-737 विमान संचालन उड़ान एसजी-15 (अहमदाबाद-दुबई) को आपात चिकित्सा कारणों से कराची की ओर मोड़ा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख