मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. south african woman reportedly gives birth to record 10 babies
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 जून 2021 (10:54 IST)

दक्षिण अफ्रीकी महिला ने एक साथ 10 बच्चों को दिया जन्म

south african woman
दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड माली की हलीमा सिसे के नाम है, जिन्होंने मई के महीने में मोरक्को के एक अस्पताल में 9 बच्चों को जन्म दिया था। इससे पहले 2009 में अमेरिका की एक महिला ने एक साथ 8 बच्चों को जन्म दिया था।

सिथोल नामक इस महिला ने सोमवार को सिजेरियन सेक्शन द्वारा 9 लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया। 37 वर्षीया महिला भी उस समय अचंभित रह गई, क्योंकि उसे शुरू में डॉक्टरों ने बताया था कि वह छह बच्चों की उम्मीद कर रही है।

मीडिया खबरों के अनुसार, सभी दस बच्चे जीवित हैं और अगले कुछ महीने इन्क्यूबेटरों में बिताएंगे। सिथोल के पति तेबोहो त्सोतेत्सी ने कहा कि वह दोनों जन्म के बाद खुश और भावुक थे।

त्सोतेत्सी ने बताया, ‘सात लड़के और तीन लड़कियां हैं। वह सात महीने और सात दिन की गर्भवती थी। मैं खुश हूं। मैं भावुक हूं। मैं ज्यादा बात नहीं कर सकता।