dharma sangrah
✕

सोशल मीडिया पर आपकी निजता को सुरक्षित रखेगा 'फोटो फिल्टर'

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (18:30 IST)
टोरंटो। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा 'प्राइवेसी फिल्टर' बनाया है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की चेहरा पहचानने वाली तकनीक में फेरबदल कर सोशल मीडिया पर आपकी तस्वीरों को पहचाने जाने से बचा सकता है।
 
 
हम जब भी किसी भी सोशल मीडिया मंच पर अपनी तस्वीर अपलोड करते हैं, तो उस मीडिया की चेहरा पहचानने वाली प्रणाली हमारे बारे में थोड़ी और जानकारी जुटा लेती है। इस तरह के अल्गोरिद्म हम कौन हैं, हमारे स्थान और दोस्तों की जानकारी संबंधी डेटा हासिल कर लेते हैं। 
 
सोशल नेटवर्क पर डेटा की सुरक्षा और निजता को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच शोधकर्ताओं ने एक ऐसा अल्गोरिद्म तैयार किया है, जो चेहरा पहचानने की प्रणाली में तेजी से गड़बड़ी कर सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के प्रोफेसर परहम आराबी और स्नातक छात्र अभिषेक बोस ने यह अल्गोरिद्म तैयार किया है।
 
आराबी ने कहा कि व्यक्ति की निजता एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि चेहरा पहचानने की प्रणाली बेहतर से बेहतर होती जा रही है। यह एक तरीका है जिससे इस प्रणाली से आसानी से निपटा जा सकता है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख