dharma sangrah
✕

बच्चों के फेसबुक प्रयोग पर रोक पर विचार

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (18:41 IST)
लंदन। सोशल मीडिया बन चुका है एक ऐसा माध्‍यम जिसके इस्तेमाल करने की योग्यता और अयोग्यता पर सवाल उठते रहते हैं। 
 
ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्डस में पिछले दिनों की बहस या चर्चा के लिए शामिल विषयों में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के फेसबुक और ट्विटर इस्‍तेमाल करने पर रोक लगाने के मुद्दे को भी शामिल किया गया था। इसके लिए सरकार के डेटा प्रोटेक्शन विधेयक को यह अधिकार देने पर विचार किया जाएगा कि वह कानूनी रूप से उस उम्र को निर्धारित करे, जब से बच्चों को इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को इस्‍
तेमाल की इजाजत मिलेगी। 
 
इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि ऐसा करके कमउम्र बच्चों को ऐसे माध्यमों के जरिए होने वाले शोषण से बचाया जा सकता है। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि इस कानून को बनाने के लिए सदन में मौजूद सभी दलों का सर्मथन ना मिल सके। 
 
नौकरी पर खतरा बना सोशल मीडिया
 
इससे पहले संसद में एक और कानून बनाने की बात भी सामने आई थी जब यह कहा जाने लगा कि अपनी कंपनी के मामलों को सोशल मीडिया पर शेयर करने और संस्‍थान की बुराई करने वाले लोगों की नौकरी खत्‍म कर दी जानी चाहिए। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया था जब लंदन और कैलिफोर्निया में इस तरह के प्रयासों में लोगों को या तो नौकरी से हटा दिया गया या काम पर रखा ही नहीं गया। 
 
लंदन में एक शोध के दौरान सामने आया कि वहां प्रति 10 में से 1 व्यक्ति को नौकरी पर नहीं रखा जाता है क्योंकि उसकी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखे गए बयान कंपनी को पसंद नहीं आते। वहीं कैलिफोर्निया में एक व्यक्ति की नौकरी इसलिए चली गई थी क्योंकि उसने कंपनी के फेसबुक पेज पर उस इंसान की फोटो पोस्ट कर दी जिसमें वह कंपनी के खाद्य पदार्थ को चाटता दिखाई दे रहा था।    
 
मौत की सजा भी
 
ऐसा ही एक अनोखा कानून है सऊदी अरब में जहां सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना या कुछ गलत पोस्ट करना मौत की सजा की वजह बन सकता है। यहां के कानून मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब में सोशल मीडिया पर कुछ भी आपत्तिजनक लिखने या अफवाह फैलाने के जुर्म में मौत की सजा से लेकर अपराधियों को कोड़े, जेल, सफर पर पाबंदी, नजरबंद के साथ-साथ सोशल मीडिया बैन जैसी सजाएं दी सकती हैं। 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख