Hanuman Chalisa
✕

ज्यादा काम करने से गंवानी पड़ गई जॉब

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (18:25 IST)
नई दिल्ली। अगर किसी भी कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी अपने काम के घंटों से ज्यादा काम करता है और वह सोचता है कि उसका प्रमोशन होगा। वह सोचता है कि बॉस उसके काम से खुश होंगे और उसका वेतन बेहतर होगा। लेकिन हर समय ऐसा नहीं होता है और ज्यादा काम करना भी आपकी नौकरी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
 
स्पेन के बार्सिलोना शहर में एक कर्मचारी को ज्यादा काम करने के कारण अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई। कर्मचारी सोच रहा था कि इस बार वह सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार जीतेगा लेकिन पुरस्कार की बजाय उसकी नौकरी भी चली गई। 
 
इस कर्मचारी का नाम जीन पी है और वह सुपरमार्केट कर्मचारी था। उसकी बर्खास्तगी का प्रमुख कारण यही बताया गया कि कि वह काफी ज्यादा काम करता था। उसका रूटीन बन गया था कि वह ऑफिस जल्दी आता था और वर्किंग ऑवर खत्म होने के बाद भी ऑफिस में रुक कर काम करता रहता था। 
 
यूरो न्यूज के मुताबिक, समर्पित जीन पी नियमित रूप से बार्सिलोना स्थित अपने ऑफिस की शाखा में सुबह 5 बजे तक पहुंच जाता था और शिफ्ट ओवर होने के बाद भी काम करता रहता था। मेट्रो रिपोर्टों के मुताबिक, वह अंततः अवैतनिक ओवरटाइम पर कंपनी के नियमों का उल्लंघन करने और अकेले स्टोर में रहने के आरोपों के चलते निकाल दिया गया क्योंकि यह दोनों बातें कंपनी के नियमों के खिलाफ थीं।
 
इस मामले के संबंध में जीन के वकील जुआन गुएरा ने बताया कि जीन इस कंपनी में पिछले 12 सालों से काम कर रहा था, लेकिन उसके मालिकों ने उसे कभी नहीं बताया कि ऑफिस में जल्दी नहीं आ सकते। उन्होंने यह भी बताया कि जीन पर कंपनी के प्रोडक्ट्स को सेल करने का दबाव भी उसके ऊपर था, इसलिए जीन कंपनी में जल्दी आता और देर से जाता। जीन ने जो भी किया अंत में उसके फायदा कंपनी को ही मिलता, लेकिन फिर भी उसे जॉब से निकाल दिया गया। 
 
इस मामले पर अभी सुनवाई जा रही है और ट्रिब्यूनल जीन की नौकरी को पुनर्स्थापित करने का फैसला कर सकता है। इस कर्मचारी ने भी अब फैसला किया है वह ‘लिडल’ कंपनी के अपने पूर्व मालिकों के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख