मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. singer Christina Grimmie dies after shooting in Orlando
Written By
Last Updated :ओरलैंडो , शनिवार, 11 जून 2016 (14:35 IST)

कंसर्ट के बाद गायिका क्रिस्टिना ग्रिमी की गोली मारकर हत्या

Christina Grimmie
ओरलैंडो। अमेरिका के ओरलैंडो शहर में कंसर्ट के बाद गायिका क्रिस्टिना ग्रिमी को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 
 
अधिकारियों ने कहा कि क्रिस्टीना पर उस वक्त हमला किया गया जब वह ऑटोग्राफ दे रही थीं। टीवी कार्यक्रम 'द वॉइस' में हिस्सा ले चुकी क्रिस्टीना को हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
बताया जाता है कि क्रिस्टीना को गोली मारने के बाद हमलावरखुद को भी गोली मारकर बुरी तरह घायल कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
लालू 69 के हुए, राजद में जश्न का माहौल