• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Shimon Peres dies
Written By
Last Updated :तेल अवीव , बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (10:05 IST)

इसराइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज का निधन

Shimon Peres dies
तेल अवीव। इसराइल के पूर्व राष्ट्रपति और नोबल पुरस्कार से सम्मानित शिमोन पेरेज का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
 
इसराइल की सरकारी संवाद समिति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पेरेस को दो सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ, लेकिन कल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
 
उनका राजनीतिक करियर सात दशक लंबा रहा। उनके नाम कई उपलब्धियां रही हैं मसलन 1950 के दशक में देश के लिए परमाणु शस्त्रागार तैयार करना, लेबनान से अपने सैन्य बल को हटाना और 1980 में तीन अंकों की महंगाई दर से अर्थव्यवस्था को बाहर निकालना।
 
इसके अलावा 1990 में संशय से ग्रस्त देश को फलस्तीन के साथ शांति वार्ता की राह पर बढ़ाना उनकी सबसे महत्पवूर्ण उपलब्धि रही। इसराइल-फलस्तीन के बीच शांति समझौता कराने के लिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।