dipawali
✕

चीन के राष्ट्रपति ने कहा- नए साल में चीन की बात दुनिया सुनेगी, दायरा बढ़ेगा

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (15:04 IST)
बीजिंग। नए साल के लिए राष्ट्र का लक्ष्य साझा करते हुए पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया के सभी महत्वपूर्ण मसलों पर चीन की बीतें सुनी जाएगी। जिनपिंग ने देश के भविष्य का रोडपैप बताते हुए नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार को कहा कि चीन मजबूती के साथ ओबीओआर यानि वन बेल्ट एंड वन रोड प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे।
 
पांच साल के अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार नए साल को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि एक बड़े और जिम्मेदार देश के तौर पर चीन की भी राय काफी महत्वपूर्ण होनी चाहिए।
 
जिनपिंग ने यह भी कहा कि चीन जलवायु परिवर्तन के मुद्दों का हल करने के संकल्पों के प्रति कटिबद्ध है, वह बीआरआई को पूरी सक्रियता से आगे बढ़ाएगा और हमेशा विश्वशांति, वैश्विक विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा।
 
शी ने कहा कि चीन के लोग अन्य देशों के लोगों के साथ मिलकर मानवता के लिए अधिक समृद्ध, शांतिपूर्ण भविष्य बनाने के लिए तैयार हैं। चीनी राष्ट्रपति ने घरेलू मोर्चे पर माना कि उनकी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में पिछड़ गई है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार शी ने कहा कि तरक्की तो हुई लेकिन जनचिंता के मुद्दे बने हुए हैं।
 
यही नहीं चीन के राष्ट्रपति ने क्लाइमेट चेंज की समस्या पर भी प्रतिबद्धता के साथ काम करने पर सहमति जताई। चिनफिंग ने कहा कि चीन हमेशा दुनिया में शांति स्थापित करने, विकास और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देता रहेगा। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख