Hanuman Chalisa

पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 457 भारतीय कैदी

Updated: सोमवार, 1 जनवरी 2018 (14:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विभिन्न जेलों में अभी 399 मछुआरों सहित कुल 457 भारतीय कैदी बंद हैं जिनकी सूची पाक विदेश मंत्रालय ने भारत के उच्चायोग को सोमवार को सौंपी।
 
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि 21 मई, 2008 को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए कंसुलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के तहत कैदियों की सूची साझा की गयी है।
 
इस समझौते के तहत दोनों देशों को अपने-अपने यहां हिरासत में बंद उनके कैदियों की सूची साल में दो बार (एक जनवरी और एक जुलाई) पड़ोसी देश को सौंपनी होती है।
 
सूची के अनुसार, ‘पाकिस्तान ने आज इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को उसके यहां जेलों में बंद 457 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी है...इनमें 58 सामान्य कैदी और 399 मछुआरे हैं।’ पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि वह आठ जनवरी को 146 मछुआरों को रिहा करेगा।
 
 
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत भी अपने यहां के जेलों में बंद पाक कैदियों की सूची आज नई दिल्ली स्थित उच्चायोग को सौंपेगा। (भाषा)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख