suvichar
✕

सैम ऑल्टमैन की ओपन एआई में वापसी, हफ्तेभर से जारी उठापटक पर लगा विराम

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (09:34 IST)
Sam Altman returns to Open AI : चैटजीपीटी (ChatGPT) का निर्माण करने वाली कंपनी ओपन एआई (openAI) ने एक समाचार में कहा कि अपदस्थ किए गए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) कंपनी में वापस लौट रहे हैं। ऑल्टमैन को कंपनी ने पिछले सप्ताह निकालने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। इस प्रकार हफ्तेभर से जारी उठापटक पर विराम लग गया है।
 
मंगलवार देर रात सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार हम सैम ऑल्टमैन को नए प्रारंभिक बोर्ड के जरिए सीईओ के रूप में ओपनएआई में वापस लाने के लिए सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं और इस निदेशक मंडल में सेल्सफोर्स के पूर्व सह-सीईओ ब्रेट टेलर, पूर्व अमेरिकी मंत्री लैरी समर्स और क्वोरा के सीईओ एडम डी'एंजेलो शामिल होंगे।
 
ओपन एआई (openAI) में हफ्तेभर से उठा-पटक चल रही थी। कंपनी ने जैसे ही सैम ऑल्टमैन को हटाया तो तमाम कर्मचारियों ने इस्तीफे की धमकी दे दी थी। उधर इसके ठीक बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने बड़ा ऐलान कर दिया। पिछले सोमवार को ही उन्होंने घोषणा की कि कंपनी अपने एडवांस एआई रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए ओपनएआई के पूर्व सीईओ सैम अल्टमैन और सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन को ला रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख