शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई रद्द, कारण बना पाकिस्तान का तालिबान प्रेम
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (00:46 IST)

SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई रद्द, कारण बना पाकिस्तान का तालिबान प्रेम

SAARC | SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई रद्द, कारण बना पाकिस्तान का तालिबान प्रेम
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में 76वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर शनिवार को होने वाली 'दक्षेस' देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान इस बैठक में तालिबान के प्रतिनिधि को शामिल करने की जिद पर अड़ा हुआ था। इसके बाद गहराए मतभेद के कारण 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में होने वाली इस बैठक को रद्द करना पड़ा।

 
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) विदेश मंत्रियों की बैठक परंपरागत रूप से वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर आयोजित होती रही है। सूत्रों के अनुसार 25 सितंबर को होने वाली यह बैठक रद्द कर दी गई है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
Live Updates : महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम जारी, दोपहर 12 बजे भू समाधि