• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. russia to give s400 defense system to india
Written By
Last Updated :सेंट पीटर्सबर्ग , शुक्रवार, 2 जून 2017 (16:02 IST)

रूस से आएगी यह सुपर मिसाइल, जानिए क्या इसमें खास...

रूस से आएगी यह सुपर मिसाइल, जानिए क्या इसमें खास... - russia to give s400 defense system to india
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत को विमान भेदी मिसाइल प्रणाली एस-400 त्रिउंफ की आपूर्ति के लिए तैयारी कर रहा है और दोनों सरकारें शर्तों पर सामान्य चर्चा कर रही हैं। यह डिफेंस सिस्टम एक साथ 36 मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है।
 
रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि भारत को विमान भेदी मिसाइल प्रणाली एस-400 की आपूर्ति समझौते को लेकर तैयारियां जारी हैं।
 
रूस की सरकारी संवाद समिति तास न्यूज एजेंसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रूसी शहर की यात्रा के इतर रोगोजिन के हवाले से कहा कि यह कहना मुश्किल है कि इसमें और कितना समय लगेगा। सरकारों के बीच एक समझौता है और अब हम शर्तों पर सामान्य रूप से चर्चा कर रहे हैं।
 
भारत ने गत वर्ष 15 अक्टूबर को रूस के साथ त्रिउंफ वायु रक्षा प्रणाली को लेकर एक समझौते की घोषणा की थी जिसकी कीमत पांच अरब डॉलर से अधिक है। भारत ने इसके साथ ही चार युद्धपोत निर्माण में सहयोग और कामकोव हेलीकाप्टर के लिए एक संयुक्त निर्माण इकाई स्थापित करने की भी घोषणा की थी।
 
जानिए क्या है एस-400 त्रिउंफ में खास : एस-400 त्रिउंफ एक विमान भेदी मिसाइल है। इस डिफेंस सिस्टम से विमानों, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों तथा ज़मीनी ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ये मिसाइलें 400 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। इससे एक साथ तीन मिसाइलें दागी जा सकती हैं।
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 
 
ये भी पढ़ें
किसानों ने बहाया लाखों लीटर दूध, लोग परेशान, समर्थन में अन्ना