Last Modified: अलेप्पो ,
बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (11:18 IST)
रूस ने सीरिया में भेजी मिसाइल प्रणाली
अलेप्पो। रूस ने बुधवार को कहा कि उसने एक आधुनिक मिसाइल प्रणाली को सीरिया के बंदरगाह टार्टस भेजा है। सीरिया में 5 साल से जारी संघर्ष को लेकर रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है।
वॉशिंगटन ने हाल ही में कहा था कि संघर्षविराम समझौते को नए सिरे से शुरू करने के लिए मॉस्को के साथ होने वाली बातचीत को वह रोक रहा है, क्योंकि रूस सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के प्रशासन को समर्थन दे रहा है। इसके बाद रूस ने बुधवार को कहा कि उसने एक आधुनिक मिसाइल प्रणाली को सीरिया के बंदरगाह टार्टस भेजा है। (भाषा)