• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi calls CCS meet
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (11:59 IST)

मोदी ने की सीसीएस बैठक की अध्यक्षता

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमलों के मद्देनजर सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की समिति (सीसीएस) की बुधवार को अध्यक्षता की।
 
सूत्रों ने बताया कि बैठक में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ आंतरिक इलाकों में हालात के बारे में जानकारी दी गई। नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ठिकानों पर 28 एवं 29 सितंबर की दरमियानी रात को किए गए लक्षित हमलों के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
 
लक्षित हमलों के बाद से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी एवं गोलाबारी बढ़ा दी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अब पाकिस्तान में भी नहीं बचेंगे भारत के दुश्मन...