Hanuman Chalisa
✕

रूस में गैस विस्फोट में 7 लोगों की मौत, दर्जनों लोग लापता

Updated: बुधवार, 2 जनवरी 2019 (12:05 IST)
मॉस्को। रूस में एक आवासीय इमारत में सोमवार को गैस विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 अन्य लोग लापता हैं। हादसे के चलते नए साल के आगमन से पहले हाड़ जमा देने वाली ठंड में सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।
 
 
रूस की राजधानी से लगभग 1,700 किलोमीटर दूर औद्योगिक शहर मैग्नितोगोर्स्क में 12 मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे गैस विस्फोट से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 2 बच्चों समेत अन्य 4 अस्तपाल में भर्ती कराए गए हैं।
 
7 बच्चों समेत 16 लोग इमारत से निकाले गए हैं। 28 लोग कहां फंसे हैं, यह पता चल गया है लेकिन 70 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रीय टेलीविजन ने कहा कि मलबे में करीब 50 लोग फंसे हो सकते हैं। टेलीविजन की फुटेज में ध्वस्त कांक्रीट का ढेर दिख रहा है और 0 से 18 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान में सैकड़ों बचावकर्मी मलबे की छानबीन कर रहे हैं।
 
मैग्नितोगोर्स्क में पारा नए साल की रात में और लुढ़ककर 0 के नीचे 23 डिग्री तक जा सकता है। अधिकारियों ने आगाह किया कि कार्ल मार्क्स रोड पर स्थित इस इमारत के 2 और हिस्सों के गिरने का डर है। क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति को मैग्नितोगोर्स्क में हुए इस हादसे के बारे में तत्काल अवगत करा दिया गया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख