Hanuman Chalisa

फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (23:30 IST)
नैनीताल। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है।
 
 
जसपुर पुलिस थाना प्रभारी अबुल कलाम ने बताया कि जसपुर के ग्राम कलियावाला निवासी रोहित (22) ने पिछले दिनों फेसबुक पर तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी, जो वायरल हो गई।

ये मामला उधमसिंह नगर जिला पुलिस तक भी पहुंच गया था। तस्वीर में साफ-साफ दिखाई दे रहा था कि युवक बैठा हुआ है और उसके दाएं हाथ में तमंचा है। पुलिस ने इस विषय में मामला दर्ज कर लिया था और जांच में जुट गई थी।
 
कलाम ने बताया कि मामला जांच में सही पाया गया। पुलिस ने युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक से अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला चलाया जाएगा। 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म

NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?

दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज

गुजरात में 14 घंटे में 400 मिमी बारिश से तबाही, जानें वैज्ञानिकों का अनुमान क्यों गलत साबित हुआ?

DU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?

अगला लेख