1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. rocket attack near US embassy in Iraq

इराक में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट हमला

US embassy
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास 2 रॉकेट दागे गए। इससे पहले, 8 जुलाई को भी अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया था।
 
यह हमला उस समय किया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इराक में अमेरिकी युद्धक अभियान साल अंत तक खत्म हो जाएगा।
 
बाइडन के जनवरी में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद से ही इराकी बलों की सहायता करने, उनकी ओर से नहीं लड़ने को लेकर विचार कर रहे थे। बाइडन ने वैसे इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया। अभी इराक में अमेरिका के 2500 सैनिक मौजूद हैं।
 
अगला लेख
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप, टीएमसी सांसद ने कहा बिहारी गुंडा