dharma sangrah

Well done Radio Pakistan! भारत के बुलेटिन से बौखलाया पाकिस्‍तान, दे दी मौसम की गलत जानकारी!

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (18:09 IST)
भारत के अपनी मौसम की र‍िपोर्ट में ग‍िलगि‍ट और बाल्‍टि‍स्‍तान को शामिल किए जाने का बदला लेने के लिए पाक‍िस्‍तान ने भी अपनी मौसम र‍िपोर्ट में जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख को शाम‍िल कर डाला। लेक‍िन इन दोनों स्‍थानों के मौसम का हाल बताने के चक्‍कर में पाक‍िस्‍तान ने गलती कर डाली तो सोशल मीड‍िया ने पाक‍िस्‍तान की जमकर खि‍ल्‍ली उड़ा दी। भारत की नकल करने पर लोगों ने पाक‍िस्‍तान की क्‍लास ले ली।

पाकि‍स्‍तान की ओर से जारी बुलेटिन में 'भारत अधिकृत कश्मीर' के श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू और लद्दाख का तापमान जारी किया गया। इसमें लद्दाख का तापमान बताने में उसने गलती कर दी। बुलेटिन में -4 डिग्री तापमान को -1 डिग्री तापमान से ज्यादा बताया गया है, जबकि माइनस में अंकों के बढ़ने पर उनकी वैल्यू और कम होती जाती है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान को भारत की नकल करने से पहले खुद ही सीखने की सलाह देकर उसकी जमकर क्‍लास ले डाली।

लोगों ने कहा क‍ि भारत की नकल मत करो बेटा, भारत पाक‍िस्‍तान का बाप है और तुम उसके बेटे। इसल‍िए बेटे बनकर ही रहो।

क‍िसी ने कहा, भारत की नकल कर रहा बच्‍चा। एक यूजर ने कहा, ये लोग बकरी से ज्‍यादा नहीं सोच सकते।

दरअसल, भारत द्वारा ग‍िलगि‍ट और बाल्‍टि‍स्‍तान को अपने मौसम बुलेट‍िन में शाम‍िल करने के बाद पाक‍िस्‍तान बौखला गया। उसने भारत के इस कदम को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) प्रस्तावों का उल्लंघन भी बताया था। जबक‍ि भारत पहले ही कह चुका है कि पाकिस्तान उन इलाकों पर अपना हक ना जताए, ज‍िन पर उसने अवैध तरीकों से कब्जा जमा रखा है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि मौसम संस्‍था आईएमडी की ओर से अपने बुलेटिन में गिलगिट-बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद को जगह दी गई थी और IMD के डायरेक्‍टर-जनरल मृत्‍युंजय महापात्रा ने कहा था कि ऐसा इसलिए किया गया, क्‍योंकि वह भारत का हिस्‍सा है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

सिंहस्थ से पहले देश में निकलेगी एकात्म यात्रा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

अगला लेख