शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Putin in Japan
Written By
Last Modified: टोक्यो , गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (10:35 IST)

जापान पहुंचे पुतिन, द्वीप को लेकर विवाद बरकरार

जापान पहुंचे पुतिन, द्वीप को लेकर विवाद बरकरार - Putin in Japan
टोक्यो। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार को जापान की यात्रा पर पहुंचे, जहां वह प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात करेंगे रिश्तो  को सुधारने की कोशिश करेंगे।
 
दोनों देशों के बीच विवाद की सबसे बड़ी वजह जापान के उत्तर में स्थित चार द्वीप है जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रूस ने अपने कब्जे में ले लिया था। अगर दोनों देशों के बीच शांति समझौता होता है तो द्वितीय विश्व युद्ध को आधिकारिक तौर पर खत्म माना जाएगा।
 
इन विवादित द्वीपों को जापान में उत्तरी प्रांतो जिनका नाम कुनाशिरि, इटोरोफु, शिकोतान और द हबोमाई  द्वीप समूह है। रूस में इन द्वीपों को दक्षिणी कुरिलिस के रूप में जाना है।
 
इस द्वीप पर जब रूस ने कब्जा किया था उस वक्त लगभग 17 हजार जापानी आबादी यह रहती थे लेकिन जापान के खिलाफ रूस के युद्ध की घोषणा के बाद इन द्वीपों से जापानी आबादी को भागना पड़ा।
 
रूस की सरकार के मुताबिक इन द्वीपों की आबादी 12,346 लोगों की है। यह द्वीप रूस के  तेल और गैस उत्पादक क्षेत्रों के करीब है और भविष्य में यह समृद्ध खनिज भंडार बंदरगाह हो सकता है।
 
 
2011 में रूस ने यहां सेना के साढे तीन हजार जवानों को तैनात किया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद और बढ़ गया। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने गत मार्च में कहा था कि रूस ने इन द्वीपों पर तैनात सैन्य इकाई को सेल्फ प्रोपेल्ड तोपखाने, विमानभेदी प्रणाली, रॉकेट तोपखाने और सात दर्जन टैंकों के साथ मजबूत बनाया है। रूस की इस कार्रवाई को आबे ने 'खेदजनक' बताया था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ट्रंप को चीन की चेतावनी, संप्रभुता के साथ सौदेबाजी नहीं