suvichar

इस देश में रोटी के दाम पर मचा बवाल, सड़क पर प्रदर्शन, 8 की मौत

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (11:43 IST)
खारतूम। सूडान में रोटी की कीमत बढ़ने के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दूसरे दिन देश के पूर्वी हिस्से में प्रदर्शनकारियों और दंगा निरोधी पुलिस के बीच हुई झड़प में 8 लोग मारे गए। रोटी की कीमत एक सूडानी पौंड से बढ़ाकर तीन सूडानी पौंड करने के सरकारी फैसले का बुधवार से ही विरोध हो रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदर्शन सूडान की राजधानी खारतूम तक पहुंच गया जहां राष्ट्रपति भवन के पास एकत्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दंगा निरोधी पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे।

स्थानीय प्रसारक सूडानिया24 की खबर के अनुसार, पूर्वी शहर अल कदरीफ, अलतैयब अल अमीन ते में 6 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। इन मरने वालों में विश्वविद्यालय का छात्र भी शामिल है।

शहर के सांसद मुबारक अल नूर का कहना है कि अल कदरीफ में हालात काबू से बाहर हैं और छात्र मोयद अहमद महमूद की मौत हुई है। अल नूर ने अनुरोध किया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न किया जाए क्योंकि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख