Hanuman Chalisa

प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में प्रवेश पर कहा, प्रधानमंत्री का चुनाव लड़ना चाहूंगी

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (23:00 IST)
लंदन। सिनेमा में सफल करियर के अलावा प्रियंका चोपड़ा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला अधिकारों जैसे सामाजिक मुद्दों का सक्रियता से प्रचार करती रही हैं और अभिनेत्री ने कहा है कि वे भविष्य में राजनीति में प्रवेश करना चाहेंगी। प्रियंका चाहती हैं कि भारत में मैं प्रधानमंत्री का चुनाव लडूं और मेरे पति निक अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें।
 
'क्वांटिको' अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनकी अपने गायक पति निक जोनास के लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और वे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी।
 
चोपड़ा (36) ने 'द संडे टाइम्स' से कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहूंगी। मैं चाहूंगी कि निक राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ें। मैं राजनीति से जुड़ी चीजें पसंद नहीं करतीं लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों वास्तव में बदलाव लाना चाहते हैं। कभी न मत कहो।
 
अभिनेत्री-प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक झुकाव व्यक्त करने से बचने की कोशिश की है, क्योंकि उन्हें मानवीय कार्यों को करना अच्छा लगता है। चोपड़ा ने कहा कि जोनास (26) अच्छे नेता साबित होंगे। उन्होंने कहा कि वे 'महिलावादी' शब्द का इस्तेमाल करने से डरते नहीं है और मुझे यह पसंद है। दंपति ने गत दिसंबर में शादी की थी।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख