dipawali
✕

अब स्‍टार्टअप कंपनी से जुड़े ब्र‍िटेन के प्रिंस हैरी, इस पद पर करेंगे काम

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (17:29 IST)
अपनी रॉयल फैमिली को त्‍यागकर सामान्‍य जीवन जीने की शुरुआत कर   पूरी दुनिया में सुर्खि‍यों में आए प्र‍िंस अब एक नई वजह से खबरों में हैं। दरअसल, ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अब नौकरी करना शुरू कर दिया है। वे उन्‍होंने स्टार्टअप में मुख्य प्रभाव अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है।

यह स्टार्टअप कंपनी सैन फ्रांसिस्को में स्थित है, जिसमें कोचिंग और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर मार्स, एबी इनबेव और लिंक्डइन जैसी कंपनियों के कर्मचारियों के साथ काम किया जाता है। स्टार्टअप टीम के अधिकारी अलेक्सी रोबिचक्स ने कहा कि प्रिंस हैरी कंपनी के लिए काफी मददगार साबित होंगे। ये कंपनी लोगों की मेंटल हेल्थ पर काम करती है।

प्रिंस हैरी ने स्टार्टअप से जुड़ने के बाद एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि 'मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारी मानसिक फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने और प्राथमिकता देने से वो क्षमता और अवसर प्राप्त होता है जो हमें कभी नहीं पता लगता कि हमारे अंदर है'!

साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि रॉयल मरीन कमांडो कहते हैं 'ये मन की स्थिति है, हम सभी में ये है'

स्टार्टअप कंपनी मोबाइल पर आधारित कोचिंग सेंटर है जो परामर्श और सलाह देने का काम करती है। स्टार्टअप प्लेटफॉर्म कंपनी के मुताबिक व्यावहारिक विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और व्यक्तिगत विकास को अनुकूलित करने का काम इस कोचिंग में किया जाता है।

यह कंपनी साल 2013 में बनी थी, जिसमें 270 से ज्यादा कर्मचारी और 2 हजार कोच हैं। स्टार्टअप के ग्राहकों की लिस्ट में नासा, शेवरॉन, मार्स, स्नैप और वार्नर के नाम शामिल थे।

प्रिंस हैरी ने बताया कि खुद के बारे में सोचना सबसे अच्छा होता है, जो भी कठिनाई हमारी जिंदगी में आती हैं हमें उनसे डरना नहीं चाहिए, क्योंकि वो हमें अगली चुनौती के लिए तैयार करती हैं।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख