biodatamaker

आखि‍र अब किस बात का डर सता रहा प्रिंस हैरी को?

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (18:51 IST)
शाही परिवार से अलग होने के बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी ने अपना पहला औपचारिक टीवी इंटरव्यू दिया है। हालांकि उनका ये इंटरव्यू अभी ऑन एयर नहीं आया है, लेकिन इसके कुछ हिस्‍से प्रसारित किए गए हैं, जिसके बाद प्र‍िंस हैरी एक बार फि‍र खबरों में हैं।

प्रिंस हैरी ने पिछले साल यह कहकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था कि वह अब वे रॉयल फैमिली का हिस्‍सा नहीं होकर आम लोगों की तरह अपनी पत्‍नी मेगन के साथ जिंदगी बि‍ताएंगे।

अब उन्‍होंने टीवी एंकर ओपेरा विन्फ्रे के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें फि‍क्र है कि इतिहास दोहराया जा रहा है।

सीबीएस प्रसारण नेटवर्क ने विन्फ्रे ने हैरी और मेगन के इंटरव्‍यू के क्लिप जारी किए हैं। यह इंटरव्‍यू 7 मार्च को प्रसारित होगा।

शाही परिवार से अलग होने और कैलिफोर्निया में बसने के बाद हैरी और मेगन का यह पहला टीवी साक्षात्कार है। रविवार को जारी किए गए इंटरव्यू के हिस्‍सों के मुताबि‍क प्रिंस हैरी ने जो डर जताया है वो चौंकाने वाला है।

हैरी ने कहा, मेरी सबसे बड़ी चिंता खुद के लिए इतिहास दोहराना था। उन्होंने अपनी मां राजकुमारी डायना का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटिश मीडि‍या ने लगातार उनका पीछा किया गया और राजकुमार चार्ल्स से तलाक होने के बाद पेरिस में एक कार दुर्घटना में 36 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

इंटरव्यू के दौरान 36 वर्षीय हैरी और 39 वर्षीय मेगन पास पास बैठे थे। हैरी ने मेगन का हाथ पकड़ रखा था। उन्‍होंने इस दौरान यह भी कहा कि वे इस महीने अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

हैरी ने कहा, मैं अभी बहुत राहत महसूस कर रहा हूं और खुश हूं कि अपनी पत्नी के साथ बैठकर आपसे बात कर रहा हूं। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि यह उसके (डायना) के लिए कैसा रहा होगा, जो पिछले सालों में शाही परिवार से अलग होने की प्रक्रिया से गुजर रही थी। हैरी ने कहा, यह हम दोनों के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिन है, लेकिन कम से कम हमारे पास एक-दूसरे का साथ है।

इससे पहले कि वे कैलिफोर्निया जाते, दंपति ने एक ब्रिटिश टैबलाइड की शिकायत की, जिसमें मेगन के इलाज के बारे में खबर छपी थी।

इसमें कहा गया था कि मेगन के पिता श्वेत हैं और मां अफ्रीकी-अमेरिकी हैं। इनमें से कुछ शब्द नस्लवाद की ओर इशारा कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि यह युगल शाही परिवार के कामकाजी सदस्यों के रूप में जीवन में वापस नहीं आएंगे।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख