ramcharitmanas
✕

SBI का होम लोन हुआ और सस्ता, अब घटकर इतने प्रतिशत रह गईं ब्याज दरें

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (18:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने होम लोन को और सस्ता कर दिया है। बैंक ने होम लोन रेट्स में 0.70 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है।
 
बैंक द्वारा जारी बयान में कहा कि 70 आधार अंकों तक की रियायतें उपलब्ध कराने के बाद अब बैंक की ब्याज दरों की शुरुआत 6.70 प्रतिशत से होती है।
ALSO READ: लांच हुआ WhatsApp का नया फीचर, वीडियो को कर सकेंगे Mute
लोन आवेदन की प्रोसेसिंग के लिए बैंक फिलहाल कोई शुल्क नहीं ले रहा है। ब्याज में रियायत ऋण राशि और उधारकर्ता के सिबिल स्कोर पर आधारित होगी।
 
एसबीआई का मानना है कि अच्छे पुनर्भुगतान का रिकॉर्ड रखने वाले ग्राहकों को बेहतर ब्याज दरों का लाभ दिया जाना चाहिए। एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें सिबिल स्कोर से जुड़ी होती हैं। 
 
75 लाख रुपए तक के ऋण के लिए ब्याज दरें 6.70 प्रतिशत से शुरू होती हैं और इससे अधिक की राशि पर यह दर 6.75 प्रतिशत के हिसाब से लागू होगी।
 
ग्राहक 5 आधार अंक की अतिरिक्त ब्याज रियायत प्राप्त करने के लिए योनो ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक ने महिला उधारकर्ताओं को विशेष 5 बीपीएस रियायत उपलब्ध कराने का एलान भी किया है। (वार्ता)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख