Hanuman Chalisa
✕

पोप की हालत में आया सुधार, निमोनिया से उबरने के मिले संकेत व रात में ली अच्छी नींद

वेटिकन के मुताबिक कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप की हालत स्थिर है और उन्हें 'नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन' से हटा लिया गया है। पिछले सप्ताहांत में श्वसन संबंधी समस्या के बाद उनमें किसी नए संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है।

Updated: सोमवार, 3 मार्च 2025 (15:38 IST)
Pope Francis' condition improves: पोप फ्रांसिस (Pope Francis) निमोनिया (pneumonia) से उबर रहे हैं और रविवार-सोमवार की दरमियानी रात उन्होंने अच्छी नींद ली। वेटिकन (Vatican) ने रोम में यह जानकारी दी। वेटिकन के मुताबिक कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप की हालत स्थिर है और उन्हें 'नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन' से हटा लिया गया है। पिछले सप्ताहांत में श्वसन संबंधी समस्या के बाद उनमें किसी नए संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है।ALSO READ: फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित पोप ने शनिवार को किया आराम, चिकित्सकों ने दी जानकारी
 
पोप ने पूरी रात अच्छी तरह से आराम किया : वेटिकन ने गेमेली अस्पताल ने बताया कि पोप ने पूरी रात अच्छी तरह से आराम किया। फ्रांसिस 14 फरवरी से इसी अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने बताया कि 88 वर्षीय पोप ने रविवार को पूरा दिन बिना श्वसन मास्क के बिताया, जो उनके फेफड़ों में ऑक्सीजन पंप करता है। इस मास्क का इस्तेमाल शुक्रवार को उन्हें खांसी का दौरा पड़ने पर करना पड़ा था। फ्रांसिस को नाक के रास्ते ऑक्सीजन दी जा रही है।ALSO READ: संक्रमण के सबसे गंभीर चरण से बाहर निकले पोप फ्रांसिस, 2 सप्ताह से निमोनिया का हो रहा उपचार
 
शुक्रवार को काफी ज्यादा खांसी होने पर ऑक्सीजन देनी पड़ी थी : धर्मगुरु (88) को शुक्रवार को काफी ज्यादा खांसी होने पर ऑक्सीजन देनी पड़ी थी जिससे आशंका पैदा हुई थी कि उनके फेफड़ों में शायद कोई नया संक्रमण हुआ है। चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण का पता लगाने में 24 से 48 घंटे लगेंगे। चिकित्सकों ने रविवार शाम को बताया कि फ्रांसिस की हालत स्थिर बनी हुई है, उन्हें बुखार या संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं जिससे पता चलता है कि उन्होंने संकट पर काबू पा लिया है। हालांकि चिकित्सकों ने कहा कि अभी वे खतरे से बाहर नहीं हैं।ALSO READ: पोप फ्रांसिस अब भी अस्पताल में भर्ती, अनुयायियों व मित्रों ने की विशेष प्रार्थना
 
फ्रांसिस से रविवार को वेटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन और उनके चीफ ऑफ स्टाफ आर्कबिशप एडगर पेना पारा भी मिले। उनके बीच हुई बातचीत की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन वेटिकन में रहते हुए फ्रांसिस कम से कम सप्ताह में उनसे एक बार जरूर मिलते हैं।(भाषा)ALSO READ: पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार, रात में ली अच्छी नींद
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

कैसे लगेगा मिजोरम में नशे के सामान की तस्करी पर अंकुश?

Top News 6 October: विराट कोहली के प्रेमानंद आश्रम दौरे पर सनसनीखेज दावा, 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अगला लेख