• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. number of Indian tourists visiting Nepal decreased
Last Updated :काठमांडू , सोमवार, 3 मार्च 2025 (11:47 IST)

प्रयागराज महाकुंभ के असर से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी

नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने लाखों भारतीय तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया जिससे नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई।

प्रयागराज महाकुंभ के असर से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी - number of Indian tourists visiting Nepal decreased
Indian tourists visiting Nepal decreased: फरवरी 2025 में 96,000 से अधिक पर्यटक नेपाल (Nepal) पहुंचे, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस वर्ष हिमालई देश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में कमी देखी गई। नेपाल पर्यटन बोर्ड (Nepal Tourism Board) के अनुसार फरवरी महीने में 96,880 पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे।
 
पर्यटकों की संख्या थोड़ी कम रही : आंकड़ों के अनुसार इस साल फरवरी में पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में थोड़ी कम रही। फरवरी 2024 में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 97,426 थी। अन्य देशों के पर्यटकों की तुलना में नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। इस साल फरवरी में 19,187 भारतीय हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे।ALSO READ: कमलनाथ की धुलाई वाले भाजपा सांसद बंटी साहू के बयान पर बिफरी कांग्रेस
 
इस अवधि में अमेरिका से 10,348, चीन से 8,232, ब्रिटेन से 5,057 और बांग्लादेश से 4,874 पर्यटक नेपाल आए। श्रीलंका से 4,370 और ऑस्ट्रेलिया से 3,737 पर्यटक नेपाल पहुंचे। फरवरी 2024 में 25,578 भारतीय पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी जबकि इस साल फरवरी में यह संख्या 25 प्रतिशत कम रही।ALSO READ: बिहार में अब नितीश कुमार वंशवाद की बेल बढ़ाने की तैयारी में
 
नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने लाखों भारतीय तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया जिससे नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta