गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Police force in Mexico town of Ocampo arrested over dead politician
Written By
Last Modified: मंगलवार, 26 जून 2018 (16:52 IST)

मेयर प्रत्याशी की हत्या में गिरफ्तार हो गया शहर का सारा पुलिस महकमा

Mexico
मैक्सिको सिटी। अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को पकड़ने का काम पुलिस का होता है, लेकिन अगर पूरा पुलिस बल ही गिरफ्तार हो जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। ऐसा मैक्सिको के ओकेम्पो शहर में हुआ, जहां पूरे पुलिस बल को मेयर प्रत्याशी की हत्या के संदह में गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
मेयर प्रत्याशी के हत्या के संदेह में मैक्सिको के ओकेम्पो शहर की पूरे पुलिस बल को फेडरल पुलिस ने पकड़ लिया है। सभी को पूछताछ के लिए राज्य की राजधानी मोरेलिया ले जाया गया है।


 
मैक्सिको में एक जुलाई को नए राष्ट्रपति, सीनेटर आदि का चुनाव होना है। उससे पहले अब तक लगभग 100 राजनीतिक व्यक्तियों की हत्या की जा चुकी है। 21 जून को फर्नांडो एंजेल्स गुरेज (64) की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एंजेल्स तीसरे राजनीतिक व्यक्ति हैं, जिनकी एक सप्ताह के अंदर हत्या हुई है। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
मौत का मैसेंजर बन रहा है Whatsapp, अफवाहों से जा रही है लोगों की जान