Daily Horoscope
✕

जनकपुर के सीता मंदिर में मोदी, यहां हुआ था माता सीता का जन्म

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (11:28 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर जनकपुर पहुंचे। जनकपुर पहुंचते ही वह सबसे पहले सीता माता मंदिर पहुंचे और यहां पूजा अर्चना की। 

यहां हुआ था सीता माता का जन्म : भारत और नेपाल की सीमा के नजदीक बसे 'जनकपुर' के बारे में कहा जाता है कि यह वह जगह है जहां त्रेतायुग में माता सीता भूमि से अवतरित हुई थीं। यह स्थान माता सीता के जन्मस्थान के रूप में सदियों से धार्मिक आस्था का केंद्र है। जनकपुर में मां सीता का भव्य मंदिर है, जो भारतीय सीमा से महज 22 किमी दूरी पर है।
 
नेपाल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह काठमांडू के अतिरिक्त जनकपुर और मुक्तिनाथ भी जाने को उत्सुक हैं। इन दोनों स्थानों पर हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि मेरी यात्रा से नेपाल के साथ पारस्परिक लाभ, सद्भावना और समझ पर आधारित हमारी जन केंद्रित भागीदारी और मजबूत होगी।’’ 
 
मोदी की तीसरी नेपाल यात्रा : मोदी ने कहा कि उनकी दो दिवसीय नेपाल यात्रा ‘पड़ोस पहले’ की नीति के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने हिमालयी देश के नए युग में प्रवेश करने की बात करते हुए कहा कि भारत उसका पक्का साथी बना रहेगा। प्रधानमंत्री के तौर पर यह मोदी की हिमालयी देश की तीसरी यात्रा है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह नेपाल के साथ वर्षों पुराने, करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भारत और खासतौर पर मेरी तरफ से दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दर्शाता है।'
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल रवाना हुए। पड़ोस प्रथम और सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत को मजबूती प्रदान करेंगे।' 
 
नेपाली प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पिछले महीने हुई भारत यात्रा के बाद मोदी नेपाल गए हैं। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख