suvichar

ग्रीस में विमान हादसा, क्रेश हुआ 12 टन खतरनाक सामग्री ले जा रहा यूक्रेन का कार्गो प्लेन

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2022 (08:57 IST)
एथेंस। उत्तरी ग्रीस के शहर कावला के पास यूक्रेन का एक कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया है। यूनान के मीडिया ने बताया कि विमान में 8 लोग सवार थे और इसमें 12 टन खतरनाक सामग्री ले जाई जा रही थी जिसमें से ज्यादातर विस्फोटक थीं। बहरहाल, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है कि विमान में क्या ले जाया जा रहा था।
 
यूक्रेन की एक कंपनी द्वारा संचालित विमान एंटोनोव-12 सर्बिया से शनिवार को जॉर्डन के लिए उड़ान भर रहा था और तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
ग्रीस के राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विमान में 12 टन कार्गो था, जिसे संभावित रूप से खतरनाक बताया गया है। इंजन में खराबी को देखते हुए पायलट ने कावला हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की अपील की थी, लेकिन रनवे तक विमान पहुंचने में नाकामयाब रहा।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान पहले से ही आग की लपटों में दिखाई देता है और धरती को छूते ही इसमें विस्फोट हो जाता है।
 
दुर्घटना की स्थिति को देखते हुए मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन लगातार विस्फोट होते रहने की वजह से ये दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख