sundarkand
✕

क्यों नहीं गिरती है पीसा की मीनार, उठा रहस्य से पर्दा

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (14:53 IST)
लंदन। इटली में पीसा की प्रसिद्ध मीनार (लीनिंग टावर ऑफ पीसा) के वर्ष 1280 के बाद से कई शक्तिशाली भूकंप के बावजूद खड़े रहने के पीछे की वजह उसकी नींव में डाली गई नरम मिट्टी है। वैज्ञानिकों ने इस रहस्य का खुलासा किया है कि पांच डिग्री के खतरनाक कोण तक झुकी होने के बावजूद मीनार को कैसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
 
इस मीनार के झुकी होने के कारण ऐसी आशंका रहती थी कि इसे गंभीर नुकसान पहुंच सकता है या यहां तक कि हल्के से भूकंप के कारण यह गिर भी सकती है।
 
बहरहाल इस क्षेत्र में वर्ष 1280 के बाद चार बार शक्तिशाली भूकंप आए लेकिन उसके बावजूद अभी तक इस मीनार का बाल भी बांका नहीं हुआ।
 
उपलब्ध भूकंपीय , भू-तकनीकी और ढांचागत सूचना का अध्ययन करने के बाद 16 इंजीनियरों के एक शोध समूह ने पाया कि इस मीनार के खड़े रहने के लिए इसकी नींव में डाली गई मिट्टी जिम्मेदार है जिसने जमीन के नीचे हुई गतिविधि के कारण मीनार में हुई गतिविधि पर प्रभाव डाला। इस प्रक्रिया को डायनेमिक सॉयल - स्ट्रक्चर इंटरेक्शन कहा जाता है। शोध समूह में ब्रिटेन में ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के इंजीनियर भी शामिल हैं।
 
मीनार की ऊंचाई और कठोरता के साथ - साथ नींव में डाली गई मिट्टी की कोमलता से भूकंप आने पर यह हिलती नहीं है। यह इसके बचे रहने की मुख्य वजह है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख