Daily Horoscope
✕

पूर्वी ईरान में यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 17 लोगों की मौत, 50 अन्य घायल

Updated: बुधवार, 8 जून 2022 (15:01 IST)
तेहरान। पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 17 यात्रियों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खबर के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस ट्रेन हादसे के संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रेन में कथित तौर पर 350 लोग सवार थे, हालांकि यात्रियों की वास्तविक संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
 
खबर के अनुसार ताबास शहर के पास तड़के ट्रेन के 7 में से 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। ताबास, राजधानी तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस और 3 हेलीकॉप्टर के साथ बचाव दल सुदूर इलाके में पहुंच गए हैं। 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
ईरानी मीडिया ने ताबास के गवर्नर अली अकबर रहीमी के हवाले से बताया कि हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और बचाव दल अब भी दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में यात्रियों की तलाशी कर रहे हैं। खबर में कहा गया है कि हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
 
गौरतलब है कि ईरान में 2004 में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें तेल, उर्वरक, सल्फर और कपास ले जा रही एक ट्रेन नेशाबुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसमें करीब 320 लोग मारे गए थे और 460 अन्य लोग घायल हुए थे, वहीं 5 गांवों को भारी नुकसान पहुंचा था।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख