Hanuman Chalisa
✕

आतंकी समूहों पर स्थायी प्रतिबंध की योजना बना रहा पाकिस्तान

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (01:16 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान, मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिद सईद के नेतृत्व वाले जमात-उद-दावा (जेयूडी) एवं गृह मंत्रालय की निगरानी सूची में शामिल अन्य आतंकवादी समूहों तथा व्यक्तियों पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए एक मसौदा विधेयक पर कार्य कर रहा है। इस कदम को शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान का समर्थन प्राप्त है।
 
 
डॉन की रविवार को की रिपोर्ट के अनुसार यह विधेयक राष्ट्रपति के उस अध्यादेश का स्थान लेगा जिसमें गृह मंत्रालय की निगरानी सूची में पहले से ही शामिल संगठनों एवं व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया गया है।
 
कानून मंत्रालय में अपने सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने रिपोर्ट में बताया कि आतंकवाद निरोधक अधिनियम (एटीए), 1997 में संशोधन के लिए प्रस्तावित मसौदा विधेयक सोमवार से शुरू हो रहे नेशनल असेंबली के सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।
सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित मसौदा बिल की समीक्षा के उद्देश्य से कानून मंत्रालय इस प्रक्रिया में शामिल था। सैन्य प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल थे। पाकिस्तान में नीतिगत फैसलों में देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान का प्रभाव रहता है।
 
फरवरी में पाकिस्तान को धनशोधन एवं आतंकवादियों के वित्तपोषण की अंतरराष्ट्रीय निगरानी सूची में रखने के अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस एवं जर्मनी द्वारा संयुक्त प्रस्ताव को फायनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) से मंजूरी मिलने के बाद नुकसान की भरपाई के तौर पर पाकिस्तान की सरकार ने अपने क्षतिपूर्ति अभियान के तहत एटीए में संशोधन के लिए मसौदा विधेयक तैयार करने का फैसला किया था। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख