sawan somwar

स्कूलों को संबद्धता देने को लेकर कैग ने सीबीएसई को लताड़ा

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (01:15 IST)
नई दिल्ली। स्कूलों के संबद्धता संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया में विलंब के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सीबीएसई की खिंचाई करते हुए कहा है कि इस वजह से बोर्ड की मंजूरी के बगैर स्कूल संचालित होते हैं जिससे छात्रों की सेहत, साफ-सफाई और सुरक्षा के साथ समझौता होता है।
 
 
कैग की एक रिपोर्ट में पता चला था कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले वर्ष स्कूलों के संबद्धता संबंधी आवेदनों की प्रक्रिया में विलंब किया था जिसके कारण स्कूलों ने मंजूरी के बगैर ही कक्षाएं लगानी शुरू कर दी थीं। नियमों के मुताबिक हर साल 30 जून या उससे पहले बोर्ड को मिलने वाले सभी आवेदनों पर 6 महीने के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए।
 
संसद में पिछले हफ्ते रखी गई कैग की इस रिपोर्ट में कहा गया कि लेखा परीक्षा में पता चला कि 203 मामलों में से 140 में बोर्ड ने स्कूलों को संबद्धता प्रदान की, हालांकि इन 140 में से केवल 19 (14 फीसदी) को ही 6 महीने के भीतर संबद्धता मिली बाकी के 121 मामलों में बोर्ड ने स्कूलों को संबद्धता देने और इस बारे में सूचित करने में 7 महीने से लेकर 3 वर्ष से अधिक का समय लिया।
 
रिपोर्ट के मुताबिक 203 मामलों में से 58 में माध्यमिक स्कूलों ने उच्चतम माध्यमिक संबद्धता के लिए आवेदन दिया था लेकिन उन्हें यह सत्र प्रारंभ होने के बाद दी गई जो कि सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख