dharma sangrah
✕

पाकिस्तान चुनाव में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदी दिखाई दी

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (01:43 IST)
इस्लामाबाद। यूरोपीय संघ के चुनाव पर्यवेक्षकों की एक टीम ने शुक्रवार को कहा कि इस हफ्ते पाकिस्तान के आम चुनाव में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पाबंदियों और प्रचार के लिए उम्मीदवारों को असमान अवसर दिए जाने जैसी चीजें देखने को मिलीं।
 
 
यूरोपीय संघ चुनाव पर्यवेक्षण मिशन (ईयू ईओएम) ने 25 जुलाई के आम चुनाव के अपने प्रारंभिक आकलन में कहा है कि मीडिया संगठन और पत्रकार इन पाबंदियों से प्रभावित हुए। ईयू के मुख्य पर्यवेक्षक माइकल गेहलर एमईपी (जर्मनी) के नेतृत्व वाली टीम ने कहा कि नए चुनाव कानून में सकारात्मक बदलावों के बावजूद चुनाव प्रक्रिया राजनीतिक माहौल से नकारात्मक रूप से प्रभावित हुई।
 
उन्होंने बताया कि ईयू के 120 पर्यवेक्षकों ने पंजाब, सिन्ध, खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद में 113 निर्वाचन क्षेत्रों के 582 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया, वहीं स्वतंत्र फेयर एंड फ्री इलेक्शन नेटवर्क (एफएएफईएन) ने अपनी प्रारंभिक चुनाव पर्यवेक्षण रिपोर्ट में कहा है कि देश में मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया सहज और निष्पक्ष रही, हालांकि मामूली अनियमितताएं भी दर्ज की गईं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख