shradh paksha
✕

देशभर में ट्रक हड़ताल समाप्त, 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (23:00 IST)
नई दिल्ली। ट्रक मालिकों तथा सरकार के बीच बनी सहमति के बाद देशभर से पिछले 8 दिन से चल रही ट्रकों की हड़ताल शुक्रवार रात तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गई। ट्रकों की हड़ताल के कारण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंच रहा है और लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
 
 
ट्रक मालिकों के संगठन ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतरन सिंह अटवाल ने सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव युद्धवीरसिंह मलिक की मौजूदगी में ट्रक हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच हड़ताल समाप्त करने को लेकर कई दौर की बातचीत हुई।
 
हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के तत्काल बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि सरकार ट्रांसपोर्टरों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने लिखा कि ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस का हड़ताल समाप्त करने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने सरकार की अपील को मानते हुए अपनी हड़ताल वापस ली है। सरकार ट्रांसपोर्टरों की मांग को लेकर संवेदनशील है। कई मांगें हमने पहले ही मान ली थीं, शेष मांगों पर विचार-विमर्श के लिए हमने उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी है।
 
मलिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हड़ताली ट्रांसपोर्टरों की समस्या को सरकार समझती है और उन्हें राहत देने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। भविष्य में इस तरह की स्थिति नहीं आए और पहले ही समस्या का समाधान निकाला जा सके इसके लिए एक समिति काम करेगी जिसमें मंत्रालय के अधिकारी तथा ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
 
अटवाल ने कहा कि ट्रक मालिकों की मांगों में से ज्यादा को मान लिया गया है। इनमें सबसे बड़ी समस्या टोल प्लाजा पर ट्रकों की आवाजाही को लेकर थी और उसे सुलझाने में सरकार सहमत हो गई है। ट्रकों की फिटनेस सर्टिफिकेट की अवधि को भी बढाकर 2 साल किया जाएगा। मालवाहक वाहनों के नेशनल परमिट के लिए नियमों को सरल बनाया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अन्य कई मांगों पर सरकार के साथ विचार-विमर्श हुआ है और वह ट्रक मालिकों की ज्यादातर मांग मानने पर सहमत है इसलिए ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया है। वाणिज्य एवं उद्योग संगठन एसोचेम ने शुक्रवार को कहा था कि ट्रकों की हड़ताल के कारण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंच रहा है और लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख