kalsarpa dosh calculator
✕

राफेल मामला 1,30,000 करोड़ का घोटाला है : राहुल गांधी

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (22:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि एक उद्योगपति को 1,30,000 करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया गया है।
 
 
गांधी ने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि प्रिय ट्रोल्स, मैं अपने पहले के ट्वीट के लिए माफी मांगता हूं जिसमें मैंने कहा था कि श्रीमान 56 के मित्र के संयुक्त उपक्रम को 4 अरब डॉलर का ऑफसेट कांट्रैक्ट मिला है।
 
उन्होंने कहा कि मैं 16 अरब डॉलर के राफेल 'लाइफसाइकल' कांट्रैक्ट को जोड़ना भूल गया। दरअसल, कुल 20 अरब डॉलर (13,00,000 करोड़ रुपए) का फायदा पहुंचाया गया है। यह 1,30,000 करोड़ रुपए का घोटाला है।
 
दरअसल, राहुल गांधी ने गत बुधवार को एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, श्रीमान 56 (मोदी) को जो पसंद आता है, उसे सूट पहने होना चाहिए, 45 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे होना चाहिए, उसके पास 10 दिन पुरानी कंपनी होनी चाहिए और उसने अपनी जिंदगी में कभी विमान नहीं बनाया हो। उन्होंने कहा था कि अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपको 4 अरब डॉलर के कॉन्ट्रेक्ट का इनाम मिलेगा।
 
कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। कांग्रेस ने इसी मामले में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रखा है। पार्टी का आरोप है कि राफेल विमानों की कीमत बताने के संदर्भ में मोदी और सीतारमण ने सदन को गुमराह किया। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख