Daily Horoscope
✕

'सुरक्षा कवच' में पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (22:08 IST)
इस्लामाबाद। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान खान के पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना के मद्देनजर उन्हें शासनाध्यक्ष को दी जाने वाली वीवीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी गई है।
 
 
डॉन समाचार पत्र की एक रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 जुलाई के चुनावों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी प्रमुख को वीवीआईपी प्रोटोकॉल दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फैसले के बाद खान और उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि 1 दिन पहले ही उन्होंने वीआईपी संस्कृति खत्म करने का वादा किया था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खान के बनिगाला आवास का दौरा किया और उनके सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने उनके आवास के साथ ही आस-पास के क्षेत्र का भी आकलन किया। पुलिस ने उन स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां खान जाएंगे।
खान के आवास के बाहर एक एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि उनके आवास के आसपास पैदल गश्ती दल और मोटरसाइकल गश्ती दल भी तैनात किए गए हैं।

खान के आवास के पास की एक पहाड़ी पर भी सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया गया है, क्योंकि पहाड़ी से खान का घर दिखता है। उनकी सुरक्षा टीम के प्रभारी से कहा गया है कि वे उनकी आवाजाही के बारे में पहले से जानकारी दें ताकि उन स्थानों पर रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपनी संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

हिसाब तो देना ही पड़ेगा! धन्नीपुर मस्जिद की फंडिंग पर उठे सवाल, वक्फ बोर्ड पर अनियमितता के आरोप

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा Blue DotsAI

अगला लेख