suvichar
✕

पिकासो का फ्रेंच रिवीयर मैंशन नीलाम

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (17:45 IST)
पेरिस। पिछले गुरुवार को कला गुरु पाब्लो पिकासो का फ्रेंच रिवीयर मेंशन न्यूजीलैंड के एक फाइनेंशर ने खरीद लिया और इसके लिए उसने 201.00 लाख यूरो की राशि चुकाई। इस तरह न्यूजीलैंड के फाइनेंसर रैयो विदानेज ने फ्रेंच रिवीयर पर पिकासो के मेंशन 201.00 लाख यूरो (या 240 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि चुकाई। नीलामी के दौरान सबसे उंची बोली उन्हीं की थी। 
 
एक साइट को संवाददाता ने बताया कि सम्पत्ति की खरीददार के लिए कोई नया खरीददार नहीं आया था और किसी ने भी इतनी बड़ी धनराशि का प्रस्ताव नहीं दिया था। विदित हो कि स्पेनिश पेंटर ने कान्स के करीब रहकर अपने ग्रामीण निवास में वक्त बिताया था। वे वर्ष 1961 से मृत्युपर्यंत वर्ष 1973 तक रहे थे। ऑक्शन मैटेरियल्स के अनुसार मृ्त्यु के समय उनकी उम्र 91 वर्ष की थी।     
 
पिकासो ने इस सम्प‍‍ति को धीरे-धीरे से बढ़ाया था। पिकासो ने वर्षों तक इस संपत्ति, जिसे उन्होंने -मास दे नोट्रे डैम द वे- का नाम दिया था, को बढ़ाया। कुछेक वर्षों के दौरान उन्होंने इसमें एक बड़ा स्टूडियो भी बनवाया। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी-जैकलिन रॉक- भी यहीं रहीं और इसी घर में उनका निधन हुआ। उनके नि‍धन के बाद 1986 में घर की सारी चीजें ज्यों की त्यों बनी रहीं। उनके न रहने के बाद भी घर की चीजें वैसी ही बनी रहीं जैसीकि पिकासो के पढ़ने के चश्में भी ठीक वैसे ही रखे थे, जैसे कि उन्होंने छोड़े थे।    
 
यह सारी जानकारी मकान की लिस्टिंग में दर्ज कराई गई थी और घर के नए मालिकों ने बड़े पैमाने पर पुनरुत्थान को अपने हाथों में लिया। घर का प्रमुख भवन 13 हजार वर्गफीट से ज्यादा में फैला हुआ है और यह आठ एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इस इमारत में एक टेनिस कोर्ट, एक स्विमिंग पूल, एक पूल हाउस, एक जिम, एक स्पा, एक गेस्ट हाउस, एक केयरटेकर्स कॉटेज और बगीचे हैं जिन्हें पिकासो की मूल योजना के अनुसार बनाया गया था।     
 
पिछले जून में इस सम्पत्ति को एक नीलामी में करीब 187.75 लाख यूरो में बेचा गया था और तब डॉलर में इसका मूल्य 222.10 लाख था। इस नीलामी से जुड़ दलाल हांस वीनहुइसजसेन का कहना है कि फ्रांसीसी कानूनों के अनुसार कोई भी व्यक्ति नीलामी की प्रारंभिक प्रक्रिया के शुरू होने के बाद   14 दिनों के अंदर फिर से बोली लगा सकता है। लेकिन इस प्रावधान के तहत बोली लगाने वाले को अंतिम नीलामी में बोली गई सर्वाधिक राशि का कम से कम 10 फीसदी बढ़ाकर बोलना होगा। इसके साथ ही बोली लगाने वालों को स्थानीय कोर्ट में कुल लाग का दस फीसदी गारंटी के तौर पर जमा कराना होता है।  

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख