suvichar
✕

बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाता है उपवास, पढ़ें यह जानकारी...

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (16:14 IST)
वॉशिंगटन। यदि आप बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं और बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो उपवास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। पत्रिका 'सेल रिपोर्ट्स' में प्रकाशित एक अनुसंधान में कहा गया है कि उपवास रखने से शरीर की चयापचय प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आयु संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है।
 
 
ऐसा माना जाता है कि भोजन मनुष्य के बॉडी क्लॉक को प्रभावित करता है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि भोजन की कमी का इस पर क्या असर पड़ता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पाओलो सास्सोने कोर्सी ने कहा कि हमने पाया कि भोजन नहीं करने से शरीर के भीतर सिर्केडियन क्लॉक और उपवास संचालित कोशिकीय प्रतिक्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है।
 
यह अनुसंधान चूहों पर किया गया जिन्हें 24 घंटे तक कुछ खाने को नहीं दिया गया। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि खाना नहीं दिए जाने के दौरान चूहों ने ऑक्सीजन की खपत, आरईआर (चयापचय के दौरान पैदा हुई कार्बन डाई ऑक्साइड एवं इस्तेमाल की गई ऑक्सीजन की मात्रा के अनुपात) और ऊर्जा खपत में कमी दिखाई। खाना दिए जाने के बाद ऐसा होना बंद हो गया। मनुष्यों में भी इसी प्रकार का परिणाम देखा गया है।
 
कोर्सी ने कहा कि यदि समयबद्ध तरीके से उपवास किया जाए तो इससे शरीर की कोशिकीय प्रणाली पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जो अंतत: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा और बढ़ती आयु संबंधी बीमारियों से बचाएगा। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख