शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korean dictator Kim Jong Un seen in a new look, reduced his weight by 20 kg
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (19:31 IST)

नए लुक में नजर आए उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, घटाया 20 किलो वजन

नए लुक में नजर आए उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, घटाया 20 किलो वजन - North Korean dictator Kim Jong Un seen in a new look, reduced his weight by 20 kg
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन मिलिट्री परेड में एक अलग ही लुक में नजर आया। स्लिम नजर आ रहे किम जोंग का वजन करीब 20 किलो घट गया है। 
 
उत्तर कोरिया ने देश के 73वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अपनी राजधानी में ‘गूज स्टेप’ (विशेष प्रकार का कदमताल) करते सैनिकों और सैन्य साजो-सामान की परेड निकाली थी। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस परेड के मौके पर देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन भी मौजूद थे।
 
उल्लेखनीय है कि तानाशाह किम जोंग उन अक्सर अपने ज्यादा वजन की वजह से स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करते रहे हैं। हालांकि उनका नया लुक सबको हैरान करने वाला रहा। क्रीम कलर का सूट पहने किम जोंग पूर्व की तुलना में काफी पतले दिखाई दिए। 
 
ये भी पढ़ें
अफगानिस्तान में तालिबान की ताजपोशी के बाद पश्चिमी देशों में बढ़ सकते हैं आतंकी हमले