biodatamaker
✕

परमाणु मुद्दे पर अमेरिका की मांग धमकाने वाली : उत्तर कोरिया

Updated: रविवार, 8 जुलाई 2018 (11:14 IST)
टोकियो। अमेरिका और उत्तर कोरिया की 2 दिन तक चली गंभीर शांति वार्ता अब संकट में पड़ती दिख रही है। प्योंगयांग ने वॉशिंगटन की परमाणु निरस्त्रीकरण की मांगों को धमकाने वाली करार देते हुए उन्हें मानने से इंकार कर दिया।
 
समाचार एजेंसी केसीएनए ने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि पोम्पिओ ने परमाणु मुद्दे पर एकपक्षीय एवं धमकाने वाली मांगे रखी, वहीं वॉशिंगटन की ओर से किसी भी रचनात्मक कदम की पेशकश नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका ने हमारी सद्भावना और धैर्य को गलत समझ लिया है।
 
बयान में कहा गया कि हमें लगा था कि अमेरिका किसी रचनात्मक प्रस्ताव के साथ आएगा, लेकिन हमारी यह उम्मीद एवं आशा बेहद मूर्खतापूर्ण थी। पोम्पिओ ने प्योंगयांग के उनके प्रयासों को खारिज करने और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शांति प्रक्रिया को फिर शुरू करने के अपील करने के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की।
 
विदेश मंत्री ने कहा कि ये पेचीदा मुद्दे हैं लेकिन हमने सभी मुख्य मुद्दों पर कार्य शुरू कर दिए हैं। कुछ में कामयाबी मिली, तो कुछ पर अभी और कार्य किया जाना बाकी है। उत्तर कोरिया के  साथ हुई बातचीत पर अपने जापानी और दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ चर्चा के लिए टोकियो पहुंचे पोम्पिओ ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही।
 
पोम्पिओ ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि जापानी समकक्ष के साथ उनकी बैठक रचनात्मक हुई  और उन्होंने उत्तर कोरियों पर अधिकतम दबाव बनाने पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री शिंजो आबे से भी मुलाकात की जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरिया परमाणु प्रस्ताव का मुद्दा वैश्विक एवं क्षेत्रीय स्थिरता दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। (भाषा) 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख