sundarkand

नहीं माना उत्तर कोरिया, जारी है परमाणु कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र की गोपनीय रिपोर्ट से खुलासा

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (11:54 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की एक गोपनीय रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रमों को नहीं रोका है। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के अमल की निगरानी कर रहे स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक टीम ने छह माह के भीतर यह रिपोर्ट तैयार कर शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की एक समिति को सौंपी।


विशेषज्ञों ने 149 पृष्ठों वाली अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को नहीं रोका है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा उत्तर कोरिया अवैध रूप से बड़ी संख्या में जहाजों के माध्यम से पेट्रोलियम उत्पादों का लेनदेन कर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरियाई मिशन ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि उत्तर कोरिया सीरिया के साथ सैन्य क्षेत्र में सहयोग करने के अलावा यमन के हैती विद्रोहियों को हथियार बेचने की कोशिश भी कर रहा है। प्योंगयांग ने अक्टूबर 2017 तथा मार्च 2018 के बीच 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत के कपड़ा उत्पादों का निर्यात कर कपड़ा प्रतिबंध का भी उल्लंघन किया है।

उत्तर कोरिया ने अपने कपड़ा उत्पादों का निर्यात चीन, घाना, भारत, मैक्सिको, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की तथा उरुग्वे को किया है। संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब रूस और चीन सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाकर उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को कम करने की वकालत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सिंगापुर में 12 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच हुए ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ एक ऐतिहासिक समझौता कर कोरियाई प्रायद्वीप से परमाणु हथियार समाप्त करने की दिशा में काम करने और दोनों देशों के बीच शांति एवं समृद्धि की प्रतिबद्धता जताई थी। (वार्ता)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

अगला लेख