Hanuman Chalisa
✕

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों का 'ऑपरेशन ऑलआउट', पांच आतंकियों को किया ढेर

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (11:50 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार देर रात से जारी तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने शनिवार को बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शोपियां जिले के किलोरा गांव में कल देर रात एक संयुक्त तलाश अभियान की शुरुआत की।
 
गांव में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के जवान जब एक निश्चित स्थान की ओर बढ़ रहे थे कि तभी वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
 
सुरक्षाबलों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में कल देर रात एक आतंकवादी के मारे जाने के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। कर्नल कालिया ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह गांव में दोबारा तलाश अभियान चलाया जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार और आतंकवादी मारे गए। 
 
मुठभेड़ में अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ एसपी वैद्य ने एक ट्वीट कर बताया कि शोपियां के किलूरा में मुठभेड़ स्थल से चार और आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं, अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने इसे राज्य में शांति बनाए रखने के लिए अच्छा बताते हुए जवानों की सराहना भी की।
 
प्राप्त जानकारी मिलने तक मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस बीच अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार रात से ही मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है। इस तरह की रिपोर्टें हैं कि मुठभेड़ वाली जगह के आस-पास के गांवों के लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के अभियान में बाधा डालने की भी कोशिश की थी। (वार्ता)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख